एक प्रधानमंत्री तो दूसरे रक्षा मंत्री रह चुके हैं, आज दोनों ही दिग्गज जूझ रहे हैं अपने स्वास्थ्य से

एक देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं तो दूसरा देश के रक्षा मंत्री। हम यहां बात कर रहे हैं पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के बारे में। आज दोनों ही अपनी तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। डॉ मनमोहन सिंह के सीने में दर्द के कारण उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही मुलायम सिंह यादव के पेट में दर्द के कारण उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि मुलायम सिंह यादव दूसरी बार अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। कल रात अस्पताल में भर्ती होने से एक दिन पहले ही मुलायम सिंह यादव अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए थे लेकिन फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया।

डॉ मनमोहन सिंह

डॉ मनमोहन सिंह 10 साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। यह एक बेहतरीन अर्थशास्त्री भी रहे हैं जिन्होंने देश के हालातों को कई बार नियंत्रित किया है जब पूरी दुनिया में आर्थिक संकट था। वहीं रविवार रात पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के सीने में तेज दर्द के कारण उन्हें एम्स में भर्ती करा दिया गया। जहां उनका इस समय इलाज चल रहा है।

इस पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्विटर पर कहां है कि “देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के अस्वस्थ होने की अभी जानकारी मिली। ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।” बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की उम्र इस समय 87 वर्ष है। उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई तो उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि मनमोहन सिंह को कार्डियो थोरेसिक वार्ड में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

मुलायम सिंह यादव

वहीं देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव जो 1996 -1998 में देश के रक्षा मंत्री रहे हैं। उनकी तबीयत अचानक खराब होने से उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करा लिया गया। पेट की खराबी के कारण मुलायम सिंह यादव एक बार फिर अस्पताल में भर्ती हुए हैं। समाजवादी पार्टी की नींव रखने वाले मुलायम सिंह यादव आज अपनी तबीयत के कारण जूझ रहे हैं। मुलायम सिंह यादव के चाहने वाले लगातार उनकी तबीयत ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मुलायम सिंह यादव के स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि “श्री मुलायम सिंह यादव जी के अस्वस्थ होने का समाचार मिला। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे उन्हें शीघ्र ही पूर्ण स्वस्थ करें।”

Related Articles

Back to top button