चुनाव न लड़ना, जनता हरा देगी तो पोल खुल जाएगी

कौशांबी में सपा महासचिव की केशव मौर्या को सलाह

माजवादी पार्टी के महासचिव इंद्रजीत सरोज ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।

कौशांबी में समाजवादी पार्टी के महासचिव इंद्रजीत सरोज ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। सपा महासचिव ने बताया कि यदि वह चुनाव मैदान में आएंगे तो जनता उन्हें चुनाव हरा देगी और उनकी पोल खुल जाएगी। भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा, भाजपा के जुमलों से जनता परेशान हो चुकी है। जनता अब इसके लुभावने वादों मे नहीं आने वाली।

अखिलेश के नेतृत्व में बनेगी सपा की सरकार

पीएम मोदी और सीएम योगी पर बयान देते हुये उन्होंने कहा, जनता का अब इनसे अविश्वास हो गया है। जनता इनके खिलाफ उमड़ रही है। उमड़ती हुई जनता से वह आंकलन लगा कर बता सकते हैं कि प्रदेश मे सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व मे सरकार बनने जा रही है।

मैदान मे उमड़ी भीड़ से समाजवादी नेता काफी गदगद दिखाई पड़े।

महंगाई से जनता की हालत खराब

मंझनपुर विधानसभा के पश्चिम शरीरा स्थित दंगल मैदान मे समाजवादी कार्यकर्ता सम्मेलन मे शिरकत करने पहुंचे थे। मैदान मे उमड़ी भीड़ से समाजवादी नेता काफी गदगद दिखाई पड़े। जनसभा को संबोधित करते हुए महासचिव इंद्रजीत सरोज ने कहा, भाजपा की सरकार ने देश और प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया है।

महंगाई से जनता की हालत खराब कर रखी है। पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों ने जनता को हैरान कर दिया है। अब चुनाव आ गया है इसलिए दाम कम करने का नाटक किया जा रहा है।

पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों ने जनता को हैरान कर दिया है।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button