पत्नी और दो बच्चों को मारकर डॉक्टर ने लगाई फांसी मचा हड़कंप!


उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद में उसे वक्त हड़कंप मच गया जब एक ही परिवार के चार सदस्यों की जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला जनपद के रेल कोच फैक्ट्री का है ।

यह घटना रायबरेली के रेल कोच फैक्ट्री इलाके में सामने आई है, जहां डॉक्टर अरुण कुमार सिंह ने अपनी पत्नी, बेटा और बेटी का सिर हथौड़े से कूच दिया और इसके बाद खुद की भी जान ले ली।रात को डॉक्टर अरुण कुमार ने फांसी लगा ली। उन्होंने अपनी हाथ की नस को भी काट लिया था। वहीं डॉक्टर अरुण की पत्नी और उनके दोनों बच्चों का शव खून से लथपथ मिला है।

इन तीनों लोगों का सिर कूचा गया था।रायबरेली के एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मौके पर आकर हमे जो सूचना प्राप्त हुई है उसके अनुसार डॉक्टर रेल कोच फैक्ट्री में काम करते थे। वह 2017 में भर्ती हुए थे। वह आंखों के स्पेशलिस्ट थे। वह डिप्रेशन के मरीज थे, मौके पर जो साक्ष्य मिले हैं उससे लगता है कि उन्होंने कई तरह के इंजेक्शन का इस्तेमाल किया है।

ऐसा लग रहा है कि बच्चों को पहले नशे की दवा खिलाकर पहले बेहोश किया है, फिर उन्हें मारा है। इसके बाद खुद की नस काटी है, बाद में खुद को फांसी लगा ली।

Related Articles

Back to top button