पोषण सप्ताह आज से, फ़ास्ट फूड की आदत न बनायें संतुलित भोजन अपनाएं

भविष्य में आने वाली पीढ़ी को कुपोषण से बचाने एवं स्वास्थ्य समाज के निर्माण हेतु कुपोषण को समाज से दूर भगाया जाना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य को लेकर राष्ट्रीय पोषण आहार सप्ताह 1 से 7 सितम्बर तक मनाया जा रहा है। अच्छा पोषण वर्तमान एवं आने वाली पीढिय़ों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं विकास के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर पत्रकार रवि चौहान द्बारा द्बारा नागरिकों से चर्चा की गयीं। जिसमे उन्होंने फास्ट फूड और सन्तुलित पोषण आहार पर प्रकाश डाला।

फास्ट फूड खाने से बढ़ती बीमारी : शर्मा

ग़ाज़ियाबाद लोनी टीला शहबाज पुर लोनी के अनिल शर्मा कहते है कि आज के दौर मे फास्ट फूड हमारी आदत सी बन गयीं है। फास्ट फूड का जिक्र करना हो तो हम बर्गर, पिज्जा, चाऊमीन वगैरह बीमारियों क़ो दावत देते है। कुछ लोग स्वाद और आलस के कारण और समय बचाने के कारण फास्ट फूड का खूब सेवन करते हैं।फास्ट फूड खाने से बचे।फास्ट फूड का हमारी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। फास्ट फूड में ट्रांस फैट होने से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल बढता है।

उन्होंने आगे कहा कि यह बैड कोलेस्ट्रॉल होता है।शरीर के लिए जरुरी मिनरल और विटामिन का किसी भी खाने मे होना जरुरी है।फास्ट फूड पोषक तत्व नही होते इसलिए इससे बचना चाहिए।आज के समय में फास्ट फूड या तुरंत तैयार होने वाला खाना बनाने में तमाम ऐसी चीजें डाली जाती हैं।जो हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाती हैं।रोज स्वाद के नाम पर जो सेहत के साथ खिलवाड़ करना बीमारियों क़ो निमंत्रण देना है।सिर्फ जल्दबाजी के नाम पर पेट को डस्टबिन बनाकर कुछ भी ठूंस देना सही नहीं है।अतः फास्ट फूड का आनंद लीजिए लेकीन आदत न बनायें।भोजन कैसा भी हो खराब उसे हम खाने के तरीके और अनियमितता से करते है। अति और अनावश्यक रूप से असमय भोजन की आदत ही बीमारियों का कारण बनती है। समयांतराल से सन्तुलित भोजन ही पोषण देता है।

Related Articles

Back to top button