‘महाराष्ट्र के सेवक’ देवेंद्र फडणवीस बने ‘महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री’!

शनिवार सुबह महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करने के बाद देवेंद्र फडणवीस का ट्विटर प्रोफाइल एक बार फिर बदल गया। महाराष्ट्र के सेवक एक बार फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए हैं। एक बार फिर उनके ट्विटर अकॉउंट की प्रोफाइल में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री लिखा दिखाई दे रहा है। आखिरी बार उन्होंने इसे इस्तीफा देने के बाद बदला था।

12 नवंबर को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर अपना प्रोफाइल बदल दिया था। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर अपना बॉयो ‘महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री’ से बदल कर ‘महाराष्ट्र का सेवक’ लिख दिया था। अब शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने एक बार फिर अपनी ट्विटर प्रोफाइल के बायो में इसे बदल कर वापिस ‘चीफ मिनिस्टर ऑफ़ महाराष्ट्र’ कर दिया है।

गौरतलब है कि शनिवार सुबह तकरीबन 8 बजे बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। राजभवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की मौजूदगी में उन्होंने शपथ ली। उनके साथ ही एनसीपी नेता अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण की थी।

Related Articles

Back to top button