देवघर : सीएम पर टिप्पणी करने के मामले में युवक के खिलाफ केस दर्ज

देवघर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बादल गुप्ता नामक एक व्यक्ति ने फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की। इसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य सरोज सिंह ने साइबर थाना पहुंचकर बादल गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सरोज सिंह ने कहा कि बादल गुप्ता द्वारा लगातार फेसबुक के माध्यम से पोस्ट किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए अभद्र भाषा और टिप्पणी की जा रही है। इसके साथ ही इन्हें पद मुक्त करने की धमकी दी जा रही है। सरोज सिंह ने मामला दर्ज कर बादल गुप्ता की गिरफ्तारी की मांग की है।

Related Articles

Back to top button