Delhi weather : दिल्ली में बढ़ सकती है ठंड, मौसम विभाग में दी यह चेतावनी

दिल्ली इन दिनों ठंड (Winter) और प्रदूषण (Delhi Pollution) की दोहरी मार झेल रही है। आज यानी मंगलवार सुबह 8.30 बजे दिल्ली का तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वही सोमवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस था। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हुई है।

 

वहीं आपको बता दे की भारत के अधिकांश शहरों और कस्बों में वायु गुणवत्ता खराब स्थिति में इस साल रही है। साथ ही दिल्ली की हवा की गुणवत्ता भी “खराब” श्रेणी में रही।

 

उत्तरखंड हिमाचल में जमकर हुई बर्फबारी

 

बता दें कि रविवार को पश्चिमी हिमालय के कई हिस्सों में जमकर बर्फबारी हुई थी। जैसे शिमला, मनाली, डलहौज़ी, कुफरी यह सभी इलाके हिमाचल प्रदेश में स्थित हैं। वहीं उत्तराखंड के चकराता में भी बर्फबारी हुई।

 

आईएमडी ने स्वास्थ्य को लेकर दी चेतावनी

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी है कि ठंड से गंभीर ठंड की स्थिति स्वास्थ्य पर कई गंभीर प्रभाव डाल सकती है जिसे अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। फ्लू, भरी हुई नाक या नकसीर और कंपकंपी जैसी विभिन्न बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है, जो शरीर की गर्मी खोने का पहला संकेत है।

 

अत्यधिक ठंड के लंबे समय तक संपर्क में रहने और बीमारी का कारण बन सकता है, जिससे त्वचा पीली, कठोर और सुन्न हो जाती है और अंततः काले छाले उजागर शरीर के अंग जैसे अंगुलियों, पैर की उंगलियों, नाक या कान की बाली पर दिखाई देते हैं। गंभीर शीतदंश को तत्काल उपचार की आवश्यकता होती है।

 

 

Related Articles

Back to top button