दिल्ली : हमें खुशी है कि हम लोहिया के सपने को साकार कर पा रहे : केजरीवाल

नई दिल्ली। समाजवादी विचारक एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि आज हमें बेहद खुशी है कि हम डाॅ. लोहिया के सपने ‘सभी को शिक्षा के समान अवसर’ को साकार कर पा रहे हैं।

केजरीवाल ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि समाजवादी विचारक एंव स्वतंत्रता सेनानी राम मनोहर लोहिया का मानना था कि बेहतर सरकारी स्कूलों की स्थापना से ही सभी को शिक्षा के समान अवसर मिल पाएंगे। हमें खुशी है कि आज हम उनके सपनों को साकार कर पा रहे हैं। लोहिया जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष गुप्ता ने ट्वीट कर कहा कि स्वतंत्रता सेनानी, कुशल राजनीतिज्ञ, सामाजिक चिंतक एवं प्रखर राजनेता डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

Related Articles

Back to top button