दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज ने जीता दिल

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज ने जीता दिल

 

26 अगस्त, दिल्ली, आज दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित दौलत राम कॉलेज में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह द्वारा शताब्दी शैक्षणिक ब्लॉक की आधारशिला रखी गई। उल्लेखनीय है कि यह वर्ष दिल्ली विश्वविद्यालय की स्थापना का स्वर्णिम 75वां वर्ष है। दौलत राम कॉलेज में शताब्दी शैक्षणिक ब्लॉक के शिलान्यास कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह, दक्षिणी परिसर के निदेशक प्रो. प्रकाश सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता, कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष श्री. मुकुल गुप्ता, कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सविता राय, कॉलेज के शासी निकाय के सदस्य प्रोफेसर अनिल राय और प्रोफेसर श्यामा रथ आदि उपस्थित थे.

कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर सविता राय ने अतिथियों का स्वागत किया। कुलपति प्रोफेसर योगेश सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज शिक्षकों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हो गई है. उन्होंने कहा कि जीवन में हमेशा दो तरह की चुनौतियां आती हैं। एक पक्ष आसान है और दूसरा कठिन, लेकिन सफलता उनका इंतजार करती है जो कठिन चुनौतियों को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा मनुष्य को बेहतर बनाने की प्रयोगशाला है। हम एक बेहतर इंसान बनकर ही देश की सेवा कर सकते हैं। यही शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य है। इस अवसर पर दौलत राम कॉलेज की टीम अनहद और अलैया ने मनभावन नृत्य और संगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. दर्शन और संचालन डॉ. नेहा निहारिका झा ने किया।

 

Related Articles

Back to top button