दिल्ली वालों के लिए NCR वालों ने अपनाया सख्त रवैया, बॉर्डर क्रॉस करने के लिए बनाएं ये नियम

भारत में कोरोनावायरस तेजी से फैलता जा रहा है। जिसे रोकने के लिए भारत सरकार ने चौथी बार लॉक डाउन किया है। राजधानी दिल्ली में भी कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं। भारत में दिल्ली, आंकड़ों के हिसाब से चौथे नंबर पर है जहां कोरोनावायरस के मामले सबसे ज्यादा आए हैं। वहीं अब राजधानी दिल्ली में बढ़ते हुए कोरोनावायरस के मामलों को देखते हुए दिल्ली से सटे हुए इलाकों ने भी दिल्ली वालों को अपने जिलों में आने से रोक दिया है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा हरियाणा के बॉर्डर्स सील कर दिए हैं।

बता दे कि आज सुबह से दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाली लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। कल रात को भी दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाली लोगों को घंटों जाम में खड़े रहना पड़ा। राज्य सरकारें दिल्ली वालों को अपने राज्यों में प्रवेश करने से रोक रही हैं। जिसकी वजह बताई जा रही है राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस के बढ़ते मामले। गाजियाबाद डीएम ने सोमवार को आदेश दिया था कि बॉर्डर को सील कर दिया जाए। गाजियाबाद डीएम ने ऐसा इसलिए कहा था क्योंकि इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि गाजियाबाद में जो नए कोरोनावायरस के मामले दर्ज हुए हैं वह कहीं ना कहीं दिल्ली से जुड़े हैं। जिसके कारण बॉर्डर को सील कर दिया गया है और उन्हीं लोगों को जिले में प्रवेश दिया जा रहा है जिन लोगों के पास अधिकृत पास हैं। जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग और मीडिया कर्मियों को भी प्रवेश दिया जा रहा है।


वही उत्तर प्रदेश के नोएडा में भी प्रशासन ने दिल्ली वालों के लिए सख्ती अपनाई हुई है। नोएडा प्रशासन की ओर से दिल्ली बॉर्डर को सील किया गया है और सिर्फ मूवमेंट पास वाले लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। दिल्ली से नोएडा आने वाले लोगों को मूवमेंट पास दिखाकर ही नोएडा में एंट्री मिलेगी। वहीं नोएडा में भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं। शुरुआत में नोएडा में कोरोना वायरस के पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा मामले थे। हालांकि अब नोएडा में 345 कोरोनावायरस संक्रमित मामले दर्ज किए जा चुके हैं जिसमें से 230 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

वहीं हरियाणा सरकार ने बहुत पहले से ही बॉर्डर सील कर रखे हैं। गुरु राम प्रशासन की ओर से आदेश निकाला गया है कि अगर दिल्ली से किसी को गुरुग्राम आना है तो उसे कोरोनावायरस टेस्ट कराना जरूरी होगा। बता दें कि गुरुग्राम स्थित कई मल्टीनेशनल कंपनी में दिल्ली के लोग काम करते हैं। जिनको इस समय काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा सरकार ने दिल्ली वालों के लिए ज्यादा ही सख्ती अपनाई हुई है। दिल्ली वालों को गुरूग्राम जाने के लिए दो चीजों की जरूरत है। पहला कोरोनावायरस टेस्ट और दूसरा मूवमेंट पास। इन्हीं दोनों को लेकर कोई व्यक्ति दिल्ली से गुरुग्राम में प्रवेश कर सकता है। हालन की राजधानी दिल्ली में अपने बॉर्डर खोले हुए हैं।

Related Articles

Back to top button