बड़ी खबर : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कोरोनावायरस टेस्ट आया नेगेटिव

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आज सुबह कोरोनावायरस टेस्ट किया गया था। यह टेस्ट अब नेगेटिव आ गया है। अरविंद केजरीवाल की तबीयत रविवार के दिन खराब हो गई थी। उनको बुखार और गले में दर्द की शिकायत थी जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। इसके बाद आज सुबह उनका कोरोनावायरस टेस्ट किया गया और अब वह टेस्ट नेगेटिव आ गया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार के दिन दिल्ली के लोगों के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में दिल्ली के लोगों का इलाज किया जाएगा और केंद्र सरकार के अस्पतालों में सभी इलाज करा सकते हैं। हालांकि दिल्ली के उपराज्यपाल ने आदेश को पलट दिया है। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री का आदेश पलटते हुए कहा कि दिल्ली में किसी भी व्यक्ति को इलाज के लिए मना नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ही उन्होंने खुद को घर में ही आइसोलेट कर लिया था।

Related Articles

Back to top button