दिल्ली फिर हुई शर्मसार.. रिक्शावाले ने बेटे के सामने ही महिला से किया रेप.. गिरफ्तार

रिक्शा चालक ने महिला के साथ रेप किया और उसके सर पर ईंट मारकर उसको घायल कर दिया

Delhi: देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है  है। निर्भया कांड के बाद पूरे विश्व में सुर्खियां बटोरने वाले दिल्ली को यूं ही नहीं लोग अपराध की राजधानी कहते हैं। दरअसल, दिल्ली में बड़े-बड़े अपराध होते हैं, जो राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बनते हैं। अब एक ऐसा अपराध सामने आया है जो दिल झकझोरने वाला है।

जानें मामला

दरअसल दिल्ली में एक महिला के साथ एक रिक्शावाले ने महिला के 3 साल के बेटे के सामने ही उसका रेप किया। पुलिस उपायुक्त उत्तरी दिल्ली मनोज मीणा के अनुसार, “26 मई को कोतवाली पुलिस थाने को डकैती की घटना की PCR कॉल आई, जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची। वहां पर महिला घायल अवस्था में मिली और उसका खून बह रहा था। महिला का तीन साल का बेटा बगल में बैठा था।” आगे पुलिस उपयुक्त ने बताया कि की महिला अपने 3 सालके बेटे के बिहार से पंजाब जा रही थी। वह दिल्ली में उतरकरअपने बेटे के साथ सदर बाजर जाने के लिए एक रिक्शा पर बैठी। रिक्शावाले ने उसे कुछ नशीलापदार्थ खिला दिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके बेटे के सामने ही उसका रेप किया। पुलिस के अनुसार महिला को अस्पताल ले जाया गया है और उसकी मेडिकल जांच कराई गई है।

महिला को ईंट मारकर घायल किया

पुलिस उपायुक्त के अनुसार, सुनसान जगह पर ले जाकर महिला से रेप करने के बाद जब महिला ने उसका विरोध किया तो महिला के सर पर ईट से वार करके उसको घायल कर दिया। इसके वह फिर से बेहोश हो गई और होश में आने पर उसे पता चला कि उसका मोबाइल फोन और 3000 रुपये नकद गायब थे।

आरोपी हुआ गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि, हमने एक टीम बनाई और मामले की जांच शुरू की। करीब 500 CCTV फुटेज की जांच की और एक बैटरी रिक्शा की पहचान की।’ आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तलाश शुरू की गई. करीब 150 रिक्शा मालिकों से पूछताछ की गई और 29 मई को उमर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल ई रिक्शा, मोबाइल और नगद मिला है।

Related Articles

Back to top button