रक्षा मंत्री बोले- “वर्क फ्रॉम होम” के बारे में तो सुना था क्या आपने “वर्क फ्रॉम जेल” के बारे में सुना, केजरीवाल पर जमकर साधा निशाना

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा और कहा जिसने शराब का घोटाला किया आज उसे जेल में जाना पड़ा। यह ईमानदार पार्टी नहीं है।

राजनाथ सिंह ने जनसभा को किया संबोधित

देशभर में छह चरणों में मतदान पूरा हो चुका है।अब सातवें चरण की तैयारी है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी जोर-शोर से प्रचार कर रही है और मेहनत भी कर रही है। ऐसे में बीजेपी के बड़े-बड़े नेता जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। जिसमें से एक नाम देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी है। उन्होंने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से बीजेपी के उम्मीदवार गेजा राम वाल्मीकि के समर्थन में खन्ना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा आप लोगों ने तो “वर्क फ्रॉम होम” के बारे में तो अच्छे से सुना होगा क्या आपने कभी “वर्क फ्रॉम होम जेल” के बारे में सुना है। यह तो मैं पहली बार सुन रहा हूं। आगे उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है। लेकिन उनके मुख्यमंत्री ने शराब का घोटाला किया है।इसलिए उनको जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। अभी वह कुछ दिन के लिए जमानत पर बाहर आए हैं लेकिन बाद में फिर जेल में पहुंच जाएंगे।

केजरीवाल ने अपने गुरु को दिया धोखा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन किया गया था जिसमें मुख्य भूमिका के रूप में अन्ना हजारे सामने आए थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की भ्रष्टाचार के खिलाफ यह आंदोलन किया जा रहा है। इसकी सफलता का लाभ आप लोग राजनीति में ना उठाना। ना ही इसके लिए आप किसी भी पार्टी का गठन करना। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने इसका लाभ उठा लिया और उन्होंने अपनी पार्टी बनकर खड़ी कर ली। फिर दिल्ली में चुनाव जीते तो मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल ली। केजरीवाल ने कहा था कि मुझे सरकारी आवास गाड़ी नहीं चाहिए। लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री के आवास को शीश महल में बदल दिया। जनता का करोड़ों रुपया आवास में लगा दिया। यहां उन्होंने अन्ना हजारे को धोखा दिया उनके सपनों पर पानी फेरने का काम भी किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारी बहुमत के साथ जीत हो रही है हम फिर से अपनी सरकार बनाने जा रहे हैं। इंडिया गठबंधन की करारी हार होगी।

Related Articles

Back to top button