पीलीभीत में 2 दिन पहले दफनाई गई लड़की का कब्र से गायब हुआ शव, तंत्र-मंत्र की आशंका

  • दो दिन पहले दफनाई गई 15 बर्षीय लड़की का कब्र से शव गायब,
  • इस गांव की कब्र से शव गायब होने की ये दूसरी घटना,
  • गाँव बालों ने दी परिजनों को शव गायब होने की सूचना,
  • लंबी बीमारी के चलते 6 दिसंबर को हुई थी लड़की की मौत,
  • सूचना पर थाना पुलिस सहित स्कॉट टीम मौके पर पहुची, जांच में जुटी,
  • इनसे पहले इसी गांव में इसी साल 9 जून को भी एक 15 बर्ष की लड़की का शव कब्र से हो गया था
  • तंत्र मंत्र के चलते शव गायब होने की आशंका
  • थाना बिलसंडा क्षेत्र के खुटारायां गाँव का मामला,

पीलीभीत। पीलीभीत में 15 बर्षीय लड़की का रहस्यमय ढंग से कब्र से शव गायब होने का मामला सामने आया है। 3 दिन पहले ही लड़की का शव दफनाया गया था। लेकिन 3 दिन बाद ही लोगों ने कब्र खुदी हुई देखी। कब्र से शव गयाब था। इसकी जानकारी पहले परिजनों को, और फिर पुलिस को दी गई। थाना पुलिस सहित स्कॉट टीम जांच में जुटी है।

मामला थाना बिलसंडा क्षेत्र में बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव खुटराया का है। राकेश की 15 वर्षीय पुत्री अंजली को पीलिया हो गया था, जिसके चलते 5 दिसंबर को उसकी मौत हो गई थी। मौत के बाद अंजलि के शव को गांव के पास ही 6 दिसंबर को दफना दिया गया। लेकिन उसके 3 दिन बाद ही वहां के निवासियों ने देखा कि अंजली की कब्र खुदी हुई है। उन्होंने शव के परिजनों को जानकारी दी जिसके बाद परिजनों ने देखा कि खुदी हुई कब्र से लड़की का शव भी गायब था परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी जिसके बाद बीसलपुर के सीओ प्रवीण मलिक सहित थाना पुलिस और स्वाट टीम के साथ मौके पर पहुंची और कब्र का जायजा लेने के बाद मामले की जांच में जुट गई है।

गौरतलब है कि कुछ ऐसी ही घटना खुटारायां गाँव में गत जून में हुई थी। 9 जून को भी गांव के बसंत लाल की 15 की बेटी राजकुमारी का शव कब्र से गायब हो गया था। हालाँकि घटनास्थल पर पहुँच पुलिस ने मुआयने के बाद किसी जानवर द्वारा शव को निकाल लेने की आशंका जताई थी और मामले को गंभीरता से नही लिया था। लेकिन 7 महीने के भीतर हुई ऐसी दूसरी घटना के चलते पुलिस सक्रीय हो गई है। बता दें कि इस मामले में पुलिस तंत्र मंत्र की आशंका जता रही है।

Related Articles

Back to top button