डीसीपी मीनाक्षी कात्यायन को केंद्रीय नियुक्ति में भेजा गया

2014 बैच की आईपीएस अधिकारी मीनाक्षी गौतमबुद्ध नगर में जनवरी 2020 से डीसीपी के पद पर तैनात है। आईपीएस मीनाक्षी कात्यायन झारखंड की निवासी है। मीनाक्षी अब ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च और डेवलपमेंट में एसपी के पद पर तैनात की गई हैं। वह उत्तर प्रदेश से 05 वर्षो के लिए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रही है।मीनाक्षी कात्यायन मूल रूप से झारखंड की रहने वाली हैं। वह एमबीबीएस डॉक्टर हैं। एमबीबीएस करने के बाद मीनाक्षी कात्यायन ने वर्ष 2012 में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज परीक्षा दी थी। वह सफल रहीं और वर्ष 2014 आईपीएस बैच में शामिल हुईं। उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर मिला है। वर्ष 2018 में भारतीय पुलिस सेवा का सीनियर स्केल हासिल कर चुकी हैं।

एम्स में रह चुकीं जूनियर डॉक्टर, पति एम्स में कार्यरत
डा.मीनाक्षी का मानना है कि पुलिस सर्विस में रहकर जनता की सेवा करने का ज्यादा अवसर है। मेडिकल की पढ़ाई को पुलिस सर्विस में घटनाओं के अन्वेषण में मददगार मानती हैं। 12 जुलाई 1982 को झारखंड के रांची में एक सामान्य परिवार में जन्मी मीनाक्षी ने अपनी पढ़ाई बैंक से लोन लेकर पूरी की। पिता सामन्य व्यवसाय करते हैं। माता गृहणी हैं। दिल्ली के एम्स में वह जूनियर डाक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उनके पति एम्स में डाक्टर हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ डॉ.मीनाक्षी कात्यायन ने बिहार के बेगूसराय में पोलियों उन्मूलन में खास योगदान दिया था।

Related Articles

Back to top button