Cyprus में लगा तीन सप्ताह का लॉकडाउन, जानें निकोसिया का क्या है हाल

निकोसिया : साइप्रस में कोरोना वायरस के प्रभाव को रोकने के लिए रविवार को तीन सप्ताह का लॉकडाउन लगाया गया है।

लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है तथा शॉपिंग मॉल, स्टोर, रिटेल दुकान और रेस्टोरेंट बंद रहेंगे। देश की राजधानी निकोसिया और अन्य शहर वीरान हो गए हैं।

रास्ते में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है और जिन लोगों के पास एमएमएस पास हैं उन्हें ही आगे जाने दिया जा रहा है। साइप्रस में दूसरी बार लॉकडाउन लगाया गया है। इससे पहले गत मार्च के मध्य में लॉकडाउन लगाया गया था जो मई के तीसरे सप्ताह तक चला था।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को यहां कोरोना से छह और मरीजों की मौत हुई है जिससे यहां इससे मरने वालों की संख्या 147 हो गयी है। 10 लाख से भी कम आबादी वाले इस देश में फिलहाल कोरोना के 27071 मामले सामने आए हैं।

Related Articles

Back to top button