भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर की जमानत याचिका पर कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को लगाईं फटकार

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं | वहीँ इस कानून के खिलाफ भीम आर्मी ने भी प्रदर्शन किया था | भीम आर्मी ने जामा मस्जिद पर लोगो के साथ प्रदर्शन किया था | जिसके बाद भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था | साथ ही जब चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया गया तो भीम आर्मी ने इसके खिलाफ भी प्रदर्शन किया गया था | वहीँ आज चंद्रशेखर आज़ाद की जमानत याचिका पर सुनवाई की गई |

यह सुनवाई दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में की गई और इस दौरान कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को फटकार लगाईं है और कहा है कि विरोध प्रदर्शन करना हर किसी का अधिकार है, आप ऐसा बर्ताव कर रहे हैं जैसे जामा मस्जिद पाकिस्तान में हो ? तीस हजारी कोर्ट में जब चंद्रशेखर की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई तो अदालत ने पुलिस से उनके खिलाफ सहारनपुर में दर्ज सभी FIR की जानकारी मांगी | कोर्ट ने ये भी पूछा है कि पुलिस बताए कि आजाद ने अभी तक क्या आपत्तिजनक बयान दिए हैं? धरना प्रदर्शन को लेकर अदालत ने कहा कि कोई भी प्रदर्शन कर सकता है | मैंने कई नेताओं को बड़े नेता बनते, मुख्यमंत्री बनते देखा है | प्रदर्शन करना किस अपराध की श्रेणी में आता है?

Related Articles

Back to top button