तमिलनाडु में सामने आई 75 साल के प्रेम की अद्भुत कथा, आंखें मूंदी साथ साथ

तमिलनाडु में एक युगल की मृत्यु लोगों के लिए यादगार के साथ ही प्रेम की एक मिसाल बन गई। घटना तमिल नाडु के पुदुक्कोट्टई जिले की है। अंगलगुडी तहसील में 104 साल के एक बुजुर्ग की मृत्यु हो गई, जिसके एक घंटे बाद उनकी 100 वर्षीय पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। 104 वर्षीय वेत्रवेल की मृत्यु के सदमे में पिचाई की मौत ने सभी को प्रेम का अलग रूप दिखा दिया।

वेत्रवेल और पिचाई के रिश्तेदारों ने बताया कि उनकी शादी को 75 साल हो गए थे। वो अलंगुड़ी तहसील के कुप्पाकुडी द्रविड़ कॉलोनी में बचपन से रह रहे थे और 9 वर्ष की उम्र से दोस्त थे। बाद में दोनों ने शादी कर ली थी। जानकारी के अनुसार सोमवार रात वेत्रिवेल को अचानक सीने में अचानक दर्द होने लगा। उन्हें पोते और पर-पोते अलंगुड़ी के नजदीकी अस्पताल ले गए। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके बाद जब उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए जाया जा रहा था तो उनकी पत्नी पिचाई अपने पति के निर्जीव शरीर को देखा और बेहोश हो गईं।

एक घंटे में दोनों ने कहा अलविदा

वेत्रवेल और पिचाई के पोते एल कुमरवेल ने बताया कि, ‘दादी दादा के शरीर को देखकर बेहोश हो गईं। जब हमने उन्हें हिलाया तो उनके शरीर में जान नहीं थी।’ उन्होंने बताया कि हमने उनकी पल्स की जांच के लिए एक स्थानीय डॉक्टर को बुलाया। लेकिन उनकी मृत्यु हो चुकी थी। दादा के मरने के एक घंटे से भी कम समय में दादी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।

बता दें कि वेत्रवेल और पिचाई की जोड़ी अलंगुड़ी के लोगों के बीच एक मिसाल थी। वे दोनों बेहद खुशमिजाज थे। बुजुर्ग दंपति के परिवार में पांच बेटे और एक बेटी हैं, जिनसे उन्हें 23 पोते और कई पर-पोते-पोतियां हैं। उनकी मृत्यु सभी परिवार वालों का कहना है कि दादा-दादी का प्यार हम सबके लिए एक मिसाल बन गया है। और सिर्फ परिवार वालो ही नहीं बल्कि उनके आस पास के सभी लोगों के लिए एक प्रेरणा है।

Related Articles

Back to top button