Corona virus : जाने भारत में इस साल किन चीजों की हुई सबसे ज्यादा खरीद

कोरोना काल के दौरान पूरी दुनिया घरों में कैद रही। लंबे समय तक लगाए गए लॉकडाउन के कारण लोग मजबूरन कैद रहे लेकिन इस दौरान लोगों ने कुछ चीजों की जम कर खरीदारी की। इनमें खाने-पीने की चीजों के अलावा भी कई चीजों को वरीयता मिली।

दरअसल, देशभर में रहे लॉकडाउन में कंडोम, रोलिंग पेपर, गर्भनिरोधक गोली आईपिल, प्रेगनेंसी टेस्ट किट्स और खाने-पीने की चींजे शामिल सबसे ज्यादा खरीदी गईं। इस बात का खुलासा Dunzo app के डिलीवरी ट्रेंड्स से हुआ है।

सबसे ज्यादा Condom की खरीदारी

अपनी रिपोर्ट में Dunzo ऐप ने बताया है कि कंडोम के सबसे ज्यादा ऑर्डर आए। वो भी रात में नहीं बल्कि दिन में कंडोम सबसे ज्यादा ख़रीदे गए। नार्मल डेज से हटकर इन दिनों में तीन गुना की बढ़ोतरी देखी गई थी। सर्वे के अनुसार, कंडोम की बिक्री हैदराबाद में करीब 6 गुना, चेन्नई में 5 गुना और जयपुर में 4 गुना ज्यादा ज्यादा हुई। लोगों ने दिन में सबसे ज्यादा कंडोम खरीदे। जबकि मुंबई और बेंगलुरू में भी सिर्फ दिन में कंडोम के ऑर्डर में 3 गुना ज्यादा रहे।

बेंगलूरु इसलिए रहा टॉप पर

हैदराबाद कंडोम में तो बेंगलूरु में रोलिंग पेपर की जमकर खरीदारी हुई। बता दें, कि रोलिंग पेपर सिगरेट बनाने के काम में इस्तेमाल किया जाता है। इस मामले में बेंगलूरु टॉप था वहां लोगों ने चेन्नई के मुकाबले 20 गुना ज्यादा रोलिंग पेपर ऑर्डर किए। सर्वे में खुलासा हुआ कि रोलिंग पेपर की खरीदारी दोगुना हो गई।

इन शहरों में मंगाए गए वेलनेस प्रोडक्टस

वहीँ, बेंगलूरु, पुणे, गुरुग्राम, हैदराबाद और दिल्ली में लोगों ने जमकर वेलनेस प्रोडक्टस ख़रीदे। इनमें गर्भनिरोधक गोली आईपिल खरीदी गईं। इन चीजों की डिमांड सबसे ज्यादा इन्हीं शहरों से आई। जबकि जयपुर में प्रेगनेंसी टेस्ट किट्स लोगों ने सबसे ज्यादा मंगवाए।

 

Related Articles

Back to top button