BREAKING NEWS – कांग्रेस ने सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री पद और प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच रार के बाद अब कांग्रेस ने बड़ा फैसला लेते हुए सचिन पायलट को दोनों पदों से हटा दिया है। जी हां अब सचिन पायलट ना तो राजस्थान के उपमुख्यमंत्री हैं और ना ही राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष। इस बात की घोषणा कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने की है। उन्होंने यह साफ कर दिया है कि सचिन पायलट को कांग्रेस ने उप मुख्यमंत्री पद और प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया है।

बता दें कि अब राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को बना दिया गया है।

Related Articles

Back to top button