पूर्व विधायक के खिलाफ कांग्रेस ने लगाए फरार के पोस्टर, सूचना देने वाले को मिलेगा 51000 का इनाम

कांग्रेस पार्टी के एक नेता के द्वारा पूर्व विधायक के खिलाफ जगह-जगह पर फरार होने के पोस्टर लगाए गए हैं और साथ ही साथ बताया गया है की जानकारी देने वाले व्यक्ति को 51000 का इनाम मिलेगा।

हत्या का प्रयास करने के मामले में लगाए गए पोस्टर

कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश में जगह-जगह पर अपनी ही पार्टी के पूर्व विधायक के खिलाफ पोस्टर जारी कर दिए हैं और कहा है कि यह व्यक्ति फरार है जानकारी देने वाले व्यक्ति को इनाम दिया जाएगा। इस मामले में कांग्रेस की शहर इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव का इस मामले में बयान भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता या फिर आम जनता अगर पूर्व विधायक अक्षत क्रांति बम के बारे में जानकारी देगा तो उसको कांग्रेस पार्टी 5100 का इनाम देगी। कांग्रेस नेता ने बताया है कि पूर्व विधायक पर्व 17 साल पहले हत्या का प्रयास करने के मामले में कोर्ट में मामला चल रहा है और यह फरार चल रहा है। आप लोगों से अपील की जाती है कि आप इसके बारे में जानकारी दें जिससे आपको इनाम मिले और यह जेल पहुंचे।

पूर्व विधायक ने कांग्रेस को दिया था धोखा

पूर्व विधायक को लेकर बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी इसे काफी नाराज है क्योंकि कांग्रेस की तरफ से इंदौर लोकसभा सीट पर अक्षत कांति बम को चुनावी मैदान में उतारा गया था। लेकिन पर्चा वापस लेने की आखिरी दिन उन्होंने अपना पर्चा वापस ले लिया था और बीजेपी के साथ चले गए थे। जिससे कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा था। कांग्रेस पार्टी 17 साल पहले एक व्यक्ति की हत्या करने की प्रयास में विधायक के ऊपर मामला दर्ज हुआ था अब इसको लेकर लगातार कांग्रेस पार्टी पूर्व विधायक को ढूंढने में जुट गई है। जनता से अपील की गई है कि वह है हमारा सहयोग करें और पूर्व विधायक के बारे में जानकारी दें।

Related Articles

Back to top button