बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन दिल्ली से चलकर वायनाड पहुंचा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा सांसद के रूप में अयोग्य घोषित किए जाने के एक दिन बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कई राज्यों में सड़कों पर उतरकर निलंबन वाले फैसले के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूरत की एक अदालत ने 2019 में मोदी सरनाम वाली टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी को दोषी ठहराया और उन्हें दो साल की सजा सुनाई।केरल के वायनाड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ब्लैक डे मनाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इसके बाद स्थिति को काबू में करने के लिए वायनाड में भी कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस ने भी विरोध प्रदर्शन किया और राहुल गांधी की अयोग्यता को लेकर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली-चंडीगढ़ शताब्दी ट्रेन को रोक दिया। भोपाल में भी कांग्रेस सदस्यों ने राहुल गांधी की सजा और अयोग्यता के खिलाफ मुंह पर ताला लगाकर विरोध जताया।

Related Articles

Back to top button