कांग्रेस की पोस्‍टर गर्ल प्रियंका मौर्य और अखिलेश यादव के मौसा भाजपा में शामिल

बिधूना विधानसभा सीट से विधायक रहे प्रमोद गुप्ता ने भाजपा का दामन थाम लिया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) का बिगुल बज चुका है। वहीं, आज यानी गुरुवार को भाजपा (BJP) की तीसरे और चौथे चरण के प्रत्‍याशियों की घोषणा हो सकती है। इसके अलावा भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गयी है। इसे अलावा कांग्रेस की पोस्‍टर गर्ल प्रियंका मौर्य और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के साढू और औरैया की बिधूना विधानसभा सीट से विधायक रहे प्रमोद गुप्ता ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

यूपी में कितने चरण में कब चुनाव

बता दें कि उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा. उत्तर प्रदेश में अन्य चरणों में मतदान 14, 20, 23, 27 फरवरी, 3 और 7 मार्च को होगा. वहीं यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे.2017 के चुनाव में बीजेपी ने यहां की 403 में से 325 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सपा और कांग्रेस ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। सपा ने 47 और कांग्रेस ने 7 सीटें ही जीती थीं। मायावती की बसपा 19 सीटें जीतने में कामयाब रही थी. वहीं 4 सीटों पर अन्य का कब्जा हुआ था।

Related Articles

Back to top button