माफिया अतीक अहमद की कब्र पर कांग्रेसी नेता ने रखा तिरंगा मचा बवाल

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव दो चरणों में होने जा रहा है। राज्य में 4 और 11 मई दो चरणों में मतदान होगा और चुनाव नतीजे 13 मई को आएंगे। भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस सभी चुनाव मैदान में हैं। सभी दलों के लिए यह चुनाव काफी अहम है। सभी राजनीतिक दल एक तरह से लोकसभा चुनाव से पहले अपनी तैयारी परखना चाहते हैं। और इसी बीच यूपी का सबसे बड़े हत्याकांड यानी अतीक अहमद और असरफ एक बार फिर सुर्खियों में है और इस बार सुर्खियों में होने की वजह कांग्रेस का एक अदना सा कार्यकर्ता बना। कांग्रेस के बैनर तले निकाय चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी ने सबको अपनी कारगुजारी से चौंका ही दिया है।

राजकुमार उर्फ राजू नाम के इस प्रत्याशी ने अतीक अहमद की कब्र पर जाकर तिरंगा रख दिया।बकायदा इसका वीडियो भी सामने आया है।इसमें राजकुमार अतीक को शहीद का दर्जा दिलाने की लड़ाई लड़ने का दावा भी करते नजर आ रहे हैं।इतना ही नहीं, इस वीडियो में वह अतीक अहमद को भारत रत्न देने की मांग भी कर रहे हैं। वह इसके लिए समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत मिले पद्म विभूषण सम्मान का भी उदाहरण देते नजर आ रहे हैं।राजकुमार उर्फ राजू आजाद नगर वार्ड से कांग्रेस पार्टी से पार्षद पद के प्रत्याशी थे।अतीक अहमद की तारीफ करने और अतीक को राष्ट्रीय सम्मान देने की बात कर उसकी कब्र पर तिरंगा रखने की वजह बवाल मच गया।

Related Articles

Back to top button