कांग्रेस ने गठित की उत्तर प्रदेश अनुसूचित विभाग की नयी टीम

नयी दिल्ली  कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित विभाग के लिए 43 पदाधिकारियों की नयी टीम गठित कर कमल किशोर कमांडो को इसका कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन पदाधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। इस टीम में कार्यकारी अध्यक्ष के साथ ही आठ उपाध्यक्ष भी बनाए गये हैं।

ये भी पढ़ें-पाकिस्तान ने 4 भारतीय नौकाओं और 20 से अधिक मछुआरों को पकड़ा

उन्होंने बताया कि नयी टीम में  कमांडो को कार्यकारी अध्यक्ष, मनोज गौतम, वीरेंद्र वर्मा, अमित गौतम, श्रीमती पवन देवी कोरी, रवि चौधरी, विकास सोनकर, साहब सरन पासी और पंकज सोनकर को इस विभाग में उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा 17 महासचिव और 17 सचिव नियुक्त किए गये हैं।

Related Articles

Back to top button