कांग्रेस ने कृषि विधेयक की प्रतियां फूंकी

गोपेश्वर। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि विधेयक को किसान विरोधी बताते हुए उसकी प्रतियों को जलाकर अपना विरोध दर्ज किया।
राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ट के संयोजक व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पूरे जिले से कांग्रेस कार्यकर्ता जिला मुख्यालय गोपेश्वर में एकत्र हुए। शहर में प्रदर्शन कर गोपेश्वर बस स्टेशन पर कृषि विधेयक की प्रतियों को फूंका।
इस मौके पर ब्लाॅक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, नगराध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डाॅ. अनसूया प्रसाद मैखुरी, महेश शंकर त्रिकोटी, रविंद्र सिंह नेगी, हरेंद्र सिंह राणा, तेजवीर कंडेरी संदीप भंडारी, योगेंद्र सिंह बिष्ट, सैन सिंह रावत, गोविंद सिंह सजवान, धीरेन्द्र गडोडिया, महेंद्र सिंह नेगी, भगत कनियाल, जयवीर नेगी, किशोरीलाल, कुंवर सिंह भंडारी, दीपक खनेडा, दर्शन झिक्वाण आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button