2022 गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनानी शुरू की रणनीति, 7 महत्वपूर्ण समितियों का किया गठन

 

गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Assembly Election) के लिए कांग्रेस ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसके लिए कांग्रेस ने अपनी गुजरात राज्य इकाई में सात महत्वपूर्ण समितियों का गठन किया है। इसके लिए कैंपेन, घोषणापत्र, रणनीति, कार्यक्रम कार्यान्वयन, चुनाव प्रबंधन, मीडिया और प्रचार और समन्वय के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने समितियों के गठन को मंजूरी दी है।

इसके साथ ही अर्जुन मोडवाडिया को मेनिफेस्टो कमेटी का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है। दीपक बाबरिया को अभियान समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि रणनीति समिति के प्रमुख के रूप में भरत सिंह सोलंकी और सिद्धार्थ पटेल को चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख के रूप में नियुक्त किया गया है।

 

Related Articles

Back to top button