कांगो ने एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन पर लगायी रोक

किंशासा ,  कई यूरोपीय देशों द्वारा एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन पर रोक लगाने के बाद कांगों ने भी इस कंपनी के टीका का उपयोग करने पर रोक लगा दी है।

संयुक्त राष्ट्र के जरिए वैक्सीन की 17 लाख खुराक प्राप्त होने के माध्य मध्य अफ्रीकी देश कांगो ने सोमवार को टीकाकरण अभियान शुरू किया था। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने 7 सुर 7 न्यूज चैनल से बात करते हुए शुक्रवार को कहा कि एहतियाती तौर पर टीकाकरण अभियान पर रोक लगायी गयी है।

ये भी पढ़े – पाकिस्तान में सीनेट के अध्यक्ष- उपाध्यक्ष के चुनाव में पीटीआई उम्मीदवार जीते

उन्होंने कहा कि इस वैक्सीन के दुष्प्रभाव को लेकर ब्रिटेन तथा स्वीडन में जांच चल रही है। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रिया एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन पर रोक लगाने वाला पहला देश है।

Related Articles

Back to top button