सीएम योगी ने जनसभा को किया संबोधित, बोले- जनता की यही पुकार “जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए। जनता से कहा है कि इस वक्त देश भर से एक ही आवाज निकल कर सामने आ रही है और वह आवाज है "जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे"।

बुंदेलखंड में सीएम योगी ने जनसभा को किया संबोधित

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमीरपुर लोकसभा सीट के लिए बांदा जिले में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया तो वही कहा कि पिछली सरकारों में बुंदेलखंड में क्या होता था आपको तो अच्छी तरीके से पता होगा। यहां पहले डकैतों का राज हुआ करता था। यहां पहले भू माफिया लगातार हावी हुआ करते थे।जंगल में लगातार खनन का काम तेजी के साथ हुआ करता था। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के लोग ही भूमाफियाओं का समर्थन करते थे और उनके संरक्षक थे। इनके लोग भू-माफियाओं को चुनकर भेजा करते थे और यही जनता का खून चूसने का काम क्या करते। लेकिन जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है तबसे ना तो भू माफिया बचे हैं और ना खनन माफिया बचे हैं। पिछली सरकारों में हमारी मां बहनों को 5 किलोमीटर दूर पैदल चलकर पानी लेने जाना पड़ता था। हमारी सरकार आपके घर तक हर घर नल योजना के तहत पानी पहुंचाने का काम कर रही है और वो भी आरो का। अब आप समझ सकते हैं कि बीजेपी को यूपी में सत्ता में आए हुए 10 साल हुए हैं। लेकिन प्रदेश के हालात कितने अच्छे हो गए हैं यह तो आप समझ ही सकते हैं।

अन्ना हजारे की सपनों पर अरविंद केजरीवाल ने फेरा पानी

आपको याद होगा कि दिल्ली की सरकार के खिलाफ अन्ना हजारे अनशन पर बैठे हुए थे और इस अनशन में अरविंद केजरीवाल भी बैठे हुए थे। अन्ना हजारे ने दिल्ली की जनता के लिए कई सपने देखे थे लेकिन अरविंद केजरीवाल ने उन सपनों पर पानी फेर दिया। अन्ना हजारे ने कांग्रेस के खिलाफ जो मोर्चा खोला था। उसी कांग्रेस को आम आदमी पार्टी के लोग हार माला पहना रहे हैं।मैं आपको बता दूं कि अरविंद केजरीवाल की बुद्धि भ्रम में पड़ गई है।मैं आपको कहना चाहता हूं कि आपको जेल जाने का अनुभव है। तो दिल्ली की जनता भी चाहती है कि आप यहां चले जाएं तो वह लोग काफी सुखद होंगे।वही राम मंदिर को लेकर कहा कि 500 सालों से राम मंदिर का मामला अटका हुआ था लेकिन बीजेपी सत्ता में आई वैसे ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो गया है। देशभर की जनता एक ही मांग कर रही है “जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे”।

Related Articles

Back to top button