सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कि कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, एक कैबिनेट मंत्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मचा था हड़कंप

उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की कोरोनावायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया था। जिसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सहित पूरी कैबिनेट को होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया था। वहीं अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोनावायरस रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जब कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी तो उस समय सभी को क्वॉरेंटाइन इसलिए किया गया था क्योंकि वह मंत्रिमंडल से मिलते रहे थे।

सतपाल महाराज कैबिनेट की एक बैठक में शामिल हुए थे। इस कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल हुए थे। हालांकि अब सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोना वायरस रिपोर्ट नेगेटिव आई है। बता दें कि सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व मंत्री अमृता रावत की कोरोनावायरस रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। इतना ही नहीं सतपाल महाराज के आवास पर काम करने वाले लगभग 17 लोगों की रिपोर्ट भी कोरोनावायरस पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद पूरे राज्य में हलचल बढ़ गई थी।

बता दें कि सतपाल महाराज के कैबिनेट मीटिंग में शामिल होने के बाद नेताओं को उनके परिवार के साथ होम क्वारांटाइन कर दिया गया था। हालांकि अच्छी बात यह है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोनावायरस रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

Related Articles

Back to top button