CM ममता ने उठाई चार राजधानियों की मांग, केंद्र सरकार से पूछा- देश की एक ही राजधानी क्यों?

देश आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhas Chandra Bose) की 125वीं जयंती माना रहा है। इस मौके पर पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) कोलकाता में पदयात्रा कर रही हैं। अपनी पदयात्रा के दौरान ममता ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर कई सवाल दागे।

देश की एक राजधानी क्यों?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि देश में चार राजधानियां होनी चाहिए। नेताजी की 125वीं जयंती के मौके पर ममता ने कहा ‘मेरा मानना है कि भारत में 4 राजधानियाँ होनी चाहिए। अंग्रेजों ने पूरे देश पर कोलकाता से शासन किया। हमारे देश में केवल एक ही राजधानी क्यों होनी चाहिए।’

इससे पहले उन्होंने कहा कि आज पूरा देश, ‘देशनायक दिवस‘ मना रहा है। रवींद्रनाथ टैगोर ने नेताजी को ‘देशनायक’ कहा था। लेकिन ये ‘पराक्रम’ क्या है?’ सीएम ममता ने कहा, जब नेताजी ने इंडियन नेशनल आर्मी का गठन किया था तब उन्होंने गुजरात, बंगाल, तमिलनाडु राज्य के कई लोगों को इसमें शामिल किया था। वो हमेशा अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो नीति के खिलाफ खड़े रहे।

ममता ने जताया अपना असंतोष

रैली को संबोधित करते हुए सीएम ममता ने कहा कि मैं आज से पहले नेताजी सुभाष चंद्र की जयंती को मनाए जाने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ अपना असंतोष जताना चाहूंगी।

केंद्र सरकार पर हमला करते हुए ममता ने कहा कि मूर्तियों के निर्माण और एक नए संसद परिसर में टैगोर ने हजारों करोड़ रुपये खर्च किए हैं। हम आजाद हिंद स्मारक का निर्माण करेंगे। हम बताएंगे कि यह कैसे किया जाता है।

Related Articles

Back to top button