लोकसभा में पेश हुआ नागरिकता संशोधन बिल, विपक्ष ने किया हंगामा

मोदी सरकार ने लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पेश कर दिया है | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोपहर 12:20 बजे ये बिल सदन के पटल पर रखा | इस दौरान कांग्रेस के नेतृत्व में नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में हंगामा किया, जबकि एआईएडीएमके इस बिल के समर्थन में है | नागरिकता (संशोधन) विधेयक के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न के शिकार गैर मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता देने का प्रावधान है |

कांग्रेस संसद में नागरिकता (संशोधन) विधेयक का पुरजोर विरोध करेगी, क्योंकि यह विधेयक देश के संविधान और पार्टी के धर्मनिरपेक्ष मूल्यों के खिलाफ है | लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के 10 जनपथ आवास पर कांग्रेस संसदीय रणनीतिक समूह की बैठक के बाद यह बयान दिया | चौधरी के अलावा राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, लोकसभा में मुख्य सचेतक कोडिकुन्नील सुरेश और सचेतक गौरव गोगोई सहित अन्य ने बैठक में हिस्सा लिया |

Related Articles

Back to top button