बच्ची के साथ बलात्कार, आरोपी किशोर गिरफ्तार

 उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के बिलसंडा क्षेत्र में पड़ोसी किशोर द्वारा एक चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश यादव ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया बालिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि बिलसंडा इलाके में चार साल की बच्ची घर के बाहर खेल ही थी। उसकी बीच पड़ोसी किशोर उसे बहला कर खाली पड़े कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। खून से लतपथ बच्ची किसी तरह से घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। बच्ची को था जिला महिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी 16 वर्षीय किशोर के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया । पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Back to top button