आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 दिसंबर को आएंगे, डीएम ने किया निरीक्षण

विधानसभा में आएंगे और कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे

आजमगढ़:- आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 दिसंबर को सगड़ी विधानसभा में आएंगे। जहां जनता को संबोधित करेंगे और कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। मंगलवार को जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आनंद शुक्ला के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, भाजपा नेता संतोष सिंह टीपू अरविंद जायसवाल, मनीष मिश्रा, देवेन्द्र सिंह सहित दर्जनों नेताओं ने सगड़ी तहसील स्थित जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण का निरीक्षण किया।ज़िलाधिकारी ने जूनियर हाई स्कूल के मैदान में मुख्यमंत्री की सभा करने के लिए व प्रस्ताव रखा इसके बाद कार्यक्रम की सफलता के लिए आला अधिकारी जुट गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी 5 दिसंबर को सगड़ी विधानसभा में आएंगे और कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी होते ही जनपद के आला अधिकारियों के साथ ही साथ भाजपा कार्यकर्ता सभा को सफल बनाने के लिए जी जान से जुट गए हैं ।

 

Related Articles

Back to top button