छत्तीसगढ़ कैबिनेट के मंत्रियों का विभाग बदला, अधिसूचना जारी!

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ में मंत्रियों का विभाग बदला गया है। जानकारी के मुताबिक डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को ऊर्जा विभाग का प्रभार दिया जा रहा है। इससे पहले ये विभाग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास था।

इसी तरह मंत्री ताम्रध्वज साहू कृषि मंत्रालय को दिया गया है। जबकि स्कूल शिक्षा और सहकारिता की जिम्मेदारी रविन्द्र चौबे संभालेंगे। मोहन मरकाम को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्प संख्यक कल्याण विभाग सौंपा जा रहा है। मोहन मरकाम के मंत्री पद की शपथ के साथ ही भूपेश बघेल मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं।

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों का विभाग बदला गया है। जानकारी के मुताबिक डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को ऊर्जा विभाग का प्रभार दिया जा रहा है। इससे पहले ये विभाग मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास था। इसी तरह मंत्री ताम्रध्वज साहू कृषि मंत्रालय को दिया गया है। जबकि स्कूल शिक्षा और सहकारिता की जिम्मेदारी रविन्द्र चौबे संभालेंगे। मोहन मरकाम को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्प संख्यक कल्याण विभाग सौंपा जा रहा है। मोहन मरकाम के मंत्री पद की शपथ के साथ ही भूपेश बघेल मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं।

इस बदलाव से पहले यह थी विभागों की स्थिति।

भूपेश बघेल- सामान्य प्रशासन विभाग, वित्त, ऊर्जा, खनिकर्म, जनसम्पर्क, इलेक्ट्रानिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आबंटित न हो।

त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव- लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीससूत्रीय, वाणिज्यिक कर (जीएसटी)।

ताम्रध्वज साहू- लोक निर्माण, गृह, जेल, धर्मस्व एवं पर्यटन।

रविन्द्र चौबे- संसदीय कार्य ,कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन एवं आयाकट, पंचायत एवं ग्रामीण विकास।

प्रेमसाय सिंह- स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, सहकारिता।

मोहम्मद अकबर- परिवहन विभाग, आवास एवं पर्यावरण, वन विभाग।

कवासी लखमा- वाणिज्यिक कर (आबकारी), उद्योग।

शिव कुमार डहरिया- नगरीय प्रशासन एवं विकास एवं श्रम।

अनिला भेंड़िया- महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण।

जयसिंह अग्रवाल- राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास पंजीयन एवं स्टाम्प।

गुरु रुद्रकुमार- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग।

उमेश पटेल- उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं जनशक्ति नियोजन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग।

अमरजीत सिंह भगत- खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा संस्कृति विभाग।

Related Articles

Back to top button