बांदा…छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल का योगी पर तंज:

बोले-मुझे लखनऊ में चाय तक नहीं पिलाई, मैंने अपने प्रदेश में दिया था सम्मान

भूपेश बघेल मंगलवार को बांदा पहुंचे थे।

बांदा पहुंचे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने सीएम योगी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मैं लखनऊ पहुंचा तो सीएम योगी ने मुझे चाय तक नहीं पूछी। जबकि जब वह छत्तीसगढ़ आये थे तो मैंने उन्हें सम्मान दिया था। दरअसल, बीते दिनों लखीमपुर में हुई हिंसा के बाद भूपेश बघेल लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे थे। जहां से उन्हें लखीमपुर जाना था लेकिन सरकार ने अनुमति नहीं दी थी। जिसके बाद वह एयरपोर्ट पर धरने पर बैठ गए थे।

भूपेश बघेल मंगलवार को बांदा पहुंचे थे। जहां उन्होंने कालिंजर किले में भगवान नीलकंठ के दर्शन किये थे। रात उन्होंने बांदा के सर्किट हाउस में गुजारी। बुधवार भूपेश बघेल बांदा में पत्रकारों से मुखातिब हुए थे।

भाजपा पर किया हमला

उन्होंने भाजपा को कई मुद्दों में घेरा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में किसानों के बारे में नही सोचा जाता। यह संघी विचारधारा के लोग हैं। जिस सरकार में किसानों के लिए खाद की व्यवस्था करने की क्षमता नही है। साढ़े चार सालों में अन्ना पशुओं की व्यवस्था नही कर पाए। किसानों की फसलें हर साल पशु चट कर जाते हैं।

हम 2 रूपए किलो खरीद रहे हैं गोबर

उन्होंने कहा हमने छत्तीसगढ़ में शपथ लेते ही 9 हजार करोड़ रुपये का किसान ऋण माफ किया। 2 रुपये किलो गोबर खरीद रहे हैं। जिससे अन्ना अपने आप ही व्यवस्थित हो गए। बुंदेलखंड के किसानों की पानी की समस्या भाजपा सरकार दूर नही कर पाई है। न ही एक भी राईस मिल चालू कर पाई है।

प्रियंका लगाएंगी किसानों की नैया पार

वही उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने किसानों के उत्थान की शपथ ली है। सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। किसानों को उचाईयों तक ले जाने के लिए हर संभव प्रयास किये जाएंगे।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button