उत्तराखंड में चारधाम यात्रा आज से प्रारंभ साथ ही देशभर में मनाई जाएगी ईद

अनेकता में एकता रखने वाला देश भारत हमेशा से अपने पर्वों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है, भारत एक मात्र ऐसा देश है जहां तमाम समुदायों के लोग एक साथ मिल जुल कर रहते हैं। इस साल भारत ईद का पर्व 22 अप्रैल दिन शनिवार को मनाया जा रहा है, ईद का पर्व मुस्लिम समुदाय के लिए सबसे विषेश पर्व माना जाता है, लोग दिन दिन अपने सगे संबंधियों से गले मिल कर उन्हें ईद की शुभकामनाएं देते हैं, वही साथ ही साथ विशेष धार्मिक यात्राओं में से एक चारधाम की यात्रा भी आज से शुरू हो रही है।

उत्तराखंड में होने वाली चारधाम की यात्रा का आज शुभारंभ है। हिंदू धर्म के अनुसार यह सबसे पवित्र यात्रा मानी जाती है। यह तीर्थ चार पवित्र स्थलों की यात्रा है – बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री। आपको बता दें की चारधाम की यात्रा अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसर पर शुरू हो रही है। भारत एक खूबसूरत देश है, जहां विभिन्न जातियों और धर्मों के लोग एक साथ एकजुट हो कर रहते है।

Related Articles

Back to top button