चंद्रयान-3 उतरा वो है ‘शिवशक्ति’, जहां चंद्रयान-2 उसका नाम होगा ‘तिरंगा’: पीएम नरेंद्र मोदी

दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रीस से लौटने के बाद सीधा बेंगलुरु पहुंचे और इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात की। यहां उन्होंने टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स पहुंचकर इसरो चीफ एस. सोमनाथ और मिशन से जुड़े अन्य वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बधाई दी।

पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को संबोधित भी किया, जिसमें उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं कीं। पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी छोर के जिस जगह पर उतरा उस जगह का नाम ‘शिवशक्ति’ होगा साथ ही उन्होने कहा कि चंद्रयान-2 के जहां पदचिन्ह हैं यानी जहां वो गिरा, वो जगह तिरंगा कहलाएगा।


बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में PM मोदी ने कहा कि चंद्रयान 3 में महिला वैज्ञानिकों ने अहम भूमिका निभाई है।

यह ‘शिवशक्ति’ प्वाइंट आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा कि हमें विज्ञान का उपयोग मानवता के कल्याण के लिए ही करना है।मानवता का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्रतिबद्धता है।

Related Articles

Back to top button
World Photography Day 2023 National Book Lovers Day सूर्य कुमार यादव दिल्ली विश्वविद्यालय के शीर्ष 3 कॉलेज