सुशांत की करीबी रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार में हुआ मामला दर्ज, सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का लगा आरोप

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर पूरा देश आक्रोशित है। हर कोई जानना चाहता है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आखिर आत्महत्या क्यों की। सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला लगातार नए मोड़ लेता जा रहा है। ऐसे में अब सुशांत सिंह राजपूत की करीबी मित्र रिया चक्रवर्ती पर केस दर्ज किया गया है। यह केस रिया चक्रवर्ती पर बिहार में किया गया है।

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में रिया चक्रवर्ती कि मुसीबतें अब बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। यह मामला दर्ज किया गया है। साथ ही सुशांत सिंह राजपूत की करीबी मित्र और बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर बड़ा आरोप लगा है कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को सुसाइड के लिए उकसाया था। मुजफ्फरपुर के पताही के रहने वाले कुंदन कुमार ने रिया चक्रवर्ती पर यह बड़ा आरोप लगाया है।

अब इस सिलसिले में उन्होंने शनिवार को सीजेएम कोर्ट में अपनी याचिका भी दायर कर दी है। साथ ही इस मामले पर 24 जून को सुनवाई भी होनी है। यह केस दर्ज हो जाने से रिया चक्रवर्ती की मुसीबतें अपने आप में बढ़ गई हैं। सुशांत सिंह राजपूत ही करीबी मित्र रिया चक्रवर्ती से बांद्रा पुलिस ने भी पूछताछ की थी। वही कुंदन कुमार के माने तो रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत का जमकर इस्तेमाल किया है।

उनके मुताबिक रिया ने सुशांत को मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया है। सिर्फ यही नहीं कुंदन को यहां तक लगता है कि जब रिया का करियर सेट हो गया, तब उन्होंने सुशांत को छोड़ दिया। वहीं कुंदन कुमार के वकील ने भी कुछ ऐसी ही बात बताई है। वो कहते हैं- मेरे क्लाइंट सुशांत के बहुत बड़े फैन रहे हैं। उनके सुसाइड के बाद से वो काफी परेशान हैं। उन्होंने IPC की धारा 306 और 420 के तहत मामला दर्ज करवाया है।

बता देंगे एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से बांद्रा पुलिस ने भी लगभग 9 घंटे तक पूछताछ की थी। इस बड़ी पूछताछ में रिया चक्रवर्ती से बहुत कुछ पूछा गया। हालांकि सिर्फ रिया चक्रवर्ती अकेली नहीं थी जिनसे पुलिस ने पूछताछ की बल्कि सुशांत सिंह राजपूत के अन्य मित्र से भी यह पूछताछ की गई थी। मुंबई पुलिस लगातार इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है। हालांकि बिहार में लगातार कलाकारों पर केस दर्ज होते जा रहे हैं। इससे पहले सलमान खान, करन जोहर और संजय लीला भंसाली पर भी बिहार के एक कोर्ट में मामला दर्ज हुआ है।

Related Articles

Back to top button