बुलंदशहर: गंगा यात्रा को बीच में छोड़कर गए उपमुख्यमंत्री, मंत्री सुरेश राणा ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना

बुलंदशहर में अनूपशहर के बाबा मस्तराम घाट पर गंगा यात्रा में शामिल होने के बाद गंगा यात्रा को बीच में ही छोड़कर वापस दिल्ली लौट गए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा । गंगा यात्रा करीब रात 10 बजे राजघाट पहुँची राजघाट में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री गंगा यात्रा में शामिल नहीं थे। लेकिन उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के नेतृत्व में गंगा यात्रा राजघाट से वोट से नरौरा के वसीघाट के लिए प्रस्थान हुई ।

रात करीब 12 बजे नरौरा के वसी घाट पहुँचकर रात में ही गंगा आरती होने के बाद संपन्न हुई गंगा यात्रा । गंगा आरती में नदारद रहे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा। 50 मिनट का गंगा नदी में बोट से सफर करने के बाद गंगा यात्रा बुलंदशहर के नरौरा वसी घाट पहुंची। आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा गंगा यात्रा को भाजपा के एक नया इवेंट बताने पर भाजपा के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा जिन लोगों की कुंठित मानसिकता होती है। वह लोग हर विषय को राजनीति से जोड़ने चाहते हैं। हर विषय को राजनीति के चश्मे से देखना चाहते हैं आदरणीय नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वह इस यात्रा को देश के साथ जोड़कर देख रहे हैं। यह एक राष्ट्रीय विषय है गंगा हमारी मैया है जो गंगा किनारे हजारों गांव विकास के लिए इंतजार कर रहे थे। उन गांव का स्तर ऊपर उठाया जा रहा है। हजारों सालों से विकास का इंतजार करने वाले गांव यदि विकास मिल रहा है तो अखिलेश यादव जी को इससे परेशानी क्या है।

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जी को परेशानी इसलिए है क्योंकि वह विकास की राजनीति नहीं चाहते हैं उन्हें विकास बुरा लगता है। विकास की बातें बुरी लगती हैं उन्हें विकास अच्छा तो लगता है। लेकिन उनको विकास केवल सफाई का ही अच्छा लगता है सामान्य लोगों का विकास हो जाए गरीब लोगों का विकास हो जाए। पिछड़े लोगों का विकास हो जाए तो अखिलेश जी की परेशानी स्वाभाविक है। क्योंकि जब वह आते हैं तो केवल सफाई का ही विकास करते हैं ।

Related Articles

Back to top button