दो पक्षों में चली गोली, 2 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश– मेरठ जनपद के खरखौदा थाना क्षेत्र में दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। पुराने झगड़े के चलते हुई फायरिंग में एक महिला और युवक को गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। दोनों पक्षों की तरफ से हुई गोलीबारी में दोनों लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं झगड़े से गांव में बवाल मचा हुआ है। इसे देखते हुए मौके पर भारी पुलिसबल तैनात किया है। पुलिस ने दोनों डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा था और देर शाम बच्चों की लड़ाई बड़ों तक पहुंची और झगड़ा बढ़ता चला गया। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को किसी तरह समझाकर मामला शांत करा दिया लेकिन रविवार रात फिर बदले की आग भड़क उठी। दोनों पक्षआमने सामने आ गए। एक दूसरे के सामने पड़ते ही दोनों पक्षों ने फिर से गालीगलोज शुरू कर दी। दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। गोली मेहराज और अफरोज को लग गई। दोनों ने वहीं दम तोड़ दिया। पुलिस सूत्रों की माने तो दोनों पक्षों के लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button