भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के भाई व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के भतीजे की गोली मारकर हत्या।

हत्याकांड के आरोपी विजय नारायण सिंह की गोली मारकर हत्या।

उत्तर प्रदेश (सुल्तानपुर):भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के चचेरे भाई व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के भतीजे विजय नारायण सिंह की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई।

नगर कोतवाली के दरियापुर के एक होटल के बाहर हुए शूट आउट में विजय नारायण सिंह और अनुज शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर विजय नारायण सिंह को मृत घोषित कर दिया।बता दें कि मृतक विजय नारायण सिंह घनश्याम तिवारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी था और अभी हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था। रविवार को एक पार्टी के दौरान विजय नारायण सिंह को कुछ बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। मृतक पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह का भतीजा है और वर्तमान भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह का चचेरा भाई है।

वहीं घटना में घायल दूसरे युवक अनुज शर्मा को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

फिलहाल, पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button