आगरा…गैर धर्म के युवक से शादी के बाद संदिग्ध मौत:भाजपा नेता के समर्थन में बाजार बंद

लव जेहाद का आरोप ,तीन गिरफ्तार

गैर धर्म के युवक से शादी करने वाली महिला की फांसी के फंदे से लटकती लाश मिली।

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता शव मिला। संदिग्ध मौत के बाद माहौल गरमा गया है। मौके पर गए हिंदूवादियों ने समुदाय विशेष के लोगों पर फायरिंग और पथराव का आरोप लगाया है। विधायकों के प्रदर्शन के बाद देर रात आरोपी पति और 4 ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बिगड़े माहौल को देखते हुए इलाके में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। पीड़ित पक्ष भाजपा नेताओं पर हंगामे का आरोप लगा रहा है। इसके साथ ही भाजपा नेता के समर्थन में व्यारियों ने शाहगंज बाजार बंद कर दिया है। पुलिस ने दहेज़ ह्त्या के मामले में पति समेत तीन नामजदों को गिरफ्तार कर लिया है।

मौके पर एसएसपी ने क्षेत्र में मार्च किया

मौके पर एसएसपी सुधीर कुमार ने क्षेत्र में मार्च किया।

कोलयाई निवासी वर्षा ने एक साल पहले मूल रूप से झांसी के रहने वाले और शाहगंज चिल्ली पाड़ा में किराए पर रहने वाले फईम से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वर्षा के परिजनों ने उससे बोलचाल बंद कर दी थी। 12 नवंबर की देर शाम मृतका के देवर ने उसके भाई दुष्यंत को फोन कर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी। इसके बाद दुष्यंत अपने साथी भाजपा नेता गौरव राजावत, गोविंद कुशवाह, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित और अन्य के साथ बहन की ससुराल पहुंच गए।

एहतियातन क्षेत्र में फ़ोर्स तैनात है

दुष्यंत ने बहन की हत्या का आरोप लगाया। आरोप है की इसके बाद अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने पथराव और फायरिंग शुरू कर दी थी। हंगामे के चलते सीओ मौके से चले गए थे और फोर्स के साथ एसपी सिटी विकास कुमार ने मोर्चा संभाला था। मौके पर एसएसपी सुधीर कुमार खुद पहुंचे थे। बवाल में भाजपा नेता गौरव राजावत समेत तीन घायल हुए थे। विधायक योगेंद्र उपाध्याय और विधायक राम प्रताप चौहान ने थाना शाहगंज पर कार्रवाई की मांग कर प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

उपद्रवियों ने दुकानों में तोड़फोड़ की।

विधायकों के प्रदर्शन पर दर्ज हुआ मुकदमा
एसएसपी सुधीर कुमार के अनुसार, आरोपी फईम, कय्यूम कुरैशी, नईम और उसकी मां और बहन के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 A, 295, 304 B, 3,4 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस बलवाइयों की जानकारी कर रही है। फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। माहौल देखते हुए क्षेत्र में फोर्स तैनात किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में मृतका का अंतिम संस्कार कराया जाएगा। पति समेत तीन नामजद गिरफ्तार किये गए हैं।

शाहगंज के व्यापारियों ने बाजार किया बंद

भाजपा नेता के समर्थन में बाजार बंद

संदिग्ध अवस्था मे महिला की मौत के मामले में अब राजनीति बढ़ रही है। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष गौरव राजावत ने समुदाय विशेष के लोगों द्वारा पुलिस और उनपर फायरिंग और पथराव का आरोप लगाते हुए कहा है की आरोपी फेसबुक पर मुख्तार अंसारी का समर्थन करते हैं। जब मृतका ने उनकी बात नहीं मानी तो उन्होंने उसकी हत्या करी है। पुलिस और हम अगर वहां से न निकलते तो हमारी हत्या हो जाती। पूरे मामले से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अवगत कराएंगे। इसके साथ ही गौरव राजावत के समर्थन में शाहगंज क्षेत्र का आधा बाजार बंद हो गया है।

दुसरे पक्ष ने लगाए आरोप

गौरव राजावत और अन्य पर दूसरे समुदाय के लोग हंगामे और फायरिंग का आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक दुकानदार का सामान फेंकने और अभद्रता करते हुए का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल किया है।​​​एसएसपी आगरा सुधीर कुमार के निर्देश पर एसपी सिटी विकास कुमार ने फोर्स के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च शुरू कर दिया है। एसएसपी के अनुसार आरोपी पति समेत तीन लोग हिरासत में हैं और अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। जो भी उपद्रवी चिन्हित होंगे उनके खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।

खबरें और भी हैं…

Related Articles

Back to top button