प्लेन क्रैश में ब्राजील सिंगर Marilia Mendonca की मौत, प्रोड्यूसर और दो क्रू मेंबर्स भी हुए हादसे के शिकार

मुंबई. हॉलीवुड सिंगर Marilia Mendonca की प्लेन क्रैश में मौत हो गई है। इस दुर्घटना में चार और लोगों की मौत भी हुई है। Marilia के साथ प्लेन में उनके एक एंकल भी थे। इसके अलावा प्रोड्यूसर और दो क्रू मेंबर्स भी मौजूद थे। प्लेन क्रैश की वजह का पता लगाया जा रहा है।

बता दें Marilia ब्राजील की म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी फेमस थी। सिंगर ने अपने करियर की शुरुआत टीनेज से की थी और 2016 में नैशनल स्टार बन गईं। Marilia ने दुनिया में सबसे अधिक देखे जाने वाले यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम (3.3 million) व्यअर्स का रिकॉर्ड भी बनाया था। Mendonca अपने पीछे दो साल के बच्चे को छोड़ गई हैं।

essa é a realidade meu povo! hahahah💪🏼🏋🏻🥬🥦
me conta aqui nos comentários mais delícias desse estado maravilhoso que é Minas Gerais! pic.twitter.com/cGBx2kJrzR

— maria mendonça (@MariliaMReal) November 5, 2021

ब्राजील के ही Caratinga में परफॉर्म करना था और वहां पहुंचने से 12 किलोमीटर पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना से कुछ घंटे पहले ही सिंगर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें वह प्राइवेट एयरक्राफ्ट पर बोर्ड करने की तैयारी करती नजर आ रही थीं।

Related Articles

Back to top button