CM Yogi के खिलाफ ब्लॉक प्रमुख ने की अभद्र टिप्प्णी, ऑडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

News Nasha

फिरोजाबाद जनपद की जसराना कोतवाली में हाथवंत के ब्लॉक प्रमुख सुरेश यादव के खिलाफ रविवार को एक मुकदमा दर्ज हुआ है। ब्लॉक प्रमुख पर सीएम योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी का आरोप है। इस मामले में एसपी देहात अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि राजेश अली की तहरीर पर हाथवंत ब्लॉक प्रमुख सुरेश के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

जसराना थाना क्षेत्र के गांव कटेना हर्षा निवासी राजेश अली नामक एक व्यक्ति ने रविवार को थाने में एक तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने हाथवंत के ब्लॉक प्रमुख सुरेश यादव पर आरोप लगाया था कि  ब्लॉक प्रमुख सुरेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अमर्यादित टिप्पणी की है। राजेश अली ने इसकी एक ऑडियो क्लिप भी पुलिस को सौंपी थी। दी गयी तहरीर पर सुरेश यादव के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज करायी गयी है।

Related Articles

Back to top button