भाजपा के वॉशिंग मशीन का काम फिर शुरू हो गया है: जयराम नरेश

दिल्ली: महाराष्ट्र में रविवार को अचानक से बदले सियासी घटनाक्रम पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया और बीजेपी पर करारा तंज कसा।

रमेश ने कहा कि स्पष्ट रूप से भाजपा की वॉशिंग मशीन ने अपना काम फिर से शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल हुए कई नए सदस्यों पर आज ईडी, सीबीआई और आयकर अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं।

वहीं इस नई राजनीति पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा महाराष्ट्र में हुई सियासी घटनाक्रम पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘यह साफ है कि बीजेपी की वॉशिंग मशीन ने अपना काम फिर से शुरू कर दिया है। आज महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल हुए नेताओं में से कई पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे।

ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स के अधिकारी उनके पीछे पड़े थे। अब उन सभी को क्लीन चिट मिल गई है। महाराष्ट्र को बीजेपी के चंगुल से मुक्त कराने के लिए कांग्रेस अपनी कोशिशें और तेज़ करेगी।

Related Articles

Back to top button