यूपी में भाजपा की 10वीं सूची जारी, 7 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित।

बीजेपी की 10वीं लिस्ट आई,बलिया से चंद्रशेखर के बेटे को मिला टिकट।

उत्तर प्रदेश: सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी समेत विपक्षी गठबंधन इंडिया 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर एड़ी-चोटी का जोर लगाते हुए दिख रहा है।एक तरफ भाजपा है, जो सूबे की 80 में 80 सीट जीतने का दावा कर रही है। ऐसे में भाजपा ने यूपी से नई उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।

सूची में सात उम्मीदवार उत्तर प्रदेश के हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ जयवीर सिंह भाजपा उम्मीदवार होंगे। इसके अलावा बलिया से पार्टी ने नीरज शेखर को उम्मीदवार बनाया है। शेखर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे हैं और फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं।

प्रयागराज जिले की दोनों सीटों पर उम्मीदवार बदल दिए गए हैं। मौजूदा सांसद रीता बहुगुणा जोशी और केसरी देवी पटेल को टिकट नहीं दिया गया है। इलाहाबाद सीट से नीरज त्रिपाठी को मौका दिया गया है। नीरज भाजपा के दिग्गज नेता रहे केसरी नाथ त्रिपाठी के बेटे हैं। केसरी नाथ पूर्व राज्यपाल और यूपी विधानसभा के अध्यक्ष रहे थे।

जिले की फूलपुर लोकसभा सीट से प्रवीण पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है। प्रवीण अभी फूलपुर से विधायक हैं।कौशांबी लोकसभा सीट से पार्टी ने एक बार फिर विनोद सोनकर को टिकट दिया गया है। सोनकर यहां से मौजूदा सांसद हैं। इसके अलावा मछलीशहर से बीडी सोनकर और गाजीपुर सीट से पारस नाथ राय को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है।

पारस का मुकाबला 2019 में बसपा के टिकट से जीते अफजाल अंसारी से होगा, अफजाल इस बार सपा के टिकट पर यहां से मैदान में हैं।

Related Articles

Back to top button