CM त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटा मिष्ठान..

नई टिहरी : भाजपा की जिला इकाई ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन पर मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रावत के दीर्घायु की कामनायें की।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा कि मोदी व त्रिवेंद्र के निर्देशन में प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। कोविड जैसी बीमारी में प्रदेश मुखिया त्रिवेंद्र ने बेहतर सूझबूझ से काम लिया है। प्रदेश में उनकी जीरो टालरेंस की नीति से भ्रष्टाचार पर पूरी तरह से लगाम लगी है। किसान के हितों के लिए त्रिवेंद्र रावत प्रदेश में एक से तीन लाख का लोन जीरो प्रतिशत ब्याज पर किसानों को उपलब्ध करवाने का काम कर रहे हैं। युवाओं के लिए प्रदेश में तेजी से रोजगार सृजन की योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, महामंत्री गोविंद सिंह रावत, उपाध्यक्ष शीशराम थपलियाल, उदय सिंह रावत, डाॅ. प्रमोद उनियाल, अनसूया नौटियाल, सोहन चौहान, रवि सेमवाल, बेबी असवाल, राम लाल नौटियाल, विजय कठैत, कमल दास पुनेठा, राजपाल मियां, अशगर अली, दिनेश भट्ट, प्रभु लाल सकलानी, विक्रम सिंह कठैत, गोपी राम चमोली आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button