धर्मेंद्र यादव के समर्थन में कूदे BJP सांसद निरहुआ के भाई, सपाई गाने गाकर किया प्रचार: आजमगढ़

सपा की चाणक्य नीति से भाजपा में घबराहट की लहर।

उत्तर प्रदेश (आजमगढ़): सामान्य लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अब सरगर्मियां तेज हो गई है जहां चुनाव को लेकर प्रचार चरम पर है। वहीं उत्तर प्रदेश की हॉट सीट आजमगढ़ में सपा से प्रत्यासी धर्मेंद्र यादव हैं, तो जहाँ भाजपा ने भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ को प्रत्यासी बनाया है।

इस चुनाव में ज्यादा रोचक बना दिया है निरहुवा के बड़े भाई बिरहा के गायक कलाकार विजय लाल यादव ने।आजमगढ़ लोकसभा चुनाव को लेकर सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव जहां विधानसभा मुबारकपुर क्षेत्र के सठियांव में कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मिलित हुए। वहीं इस चुनाव में विजय लाल यादव अपने भाई निरहुवा के खिलाफ चुनाव प्रचार करते नज़र आये। सपा प्रत्यासी धर्मेंद्र यादव के जनसमर्थन में चुनावी मंच साझा कर रहे हैं।

समाजवादी गीतों के माध्यम आम जन को नाचने झूमने को मजबूर कर रहे हैं। विजय लाल यादव लगातार सपा के चुनावी मंच से मुलायम सिंह यादव और सपा की तारीफ कर रहे हैं। जिसे लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button