BJP महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत पहुंची उत्तराखंड, बीरोखाल में कार्यकर्ताओं के साथ लंबी बैठक

उत्तराखंड: भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज ने मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी एवं बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बीरोंखाल, चौबट्टाखाल,पोखड़ा, नौगांवखाल में बैठक की। उन्होने बैठक में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को मैंने सर्वप्रथम विजय दशमी की शुभकामनाएं दी।

साथ ही बूथ के कार्यकर्ताओं को पार्टी में उनका महत्व एवं उनकी जिम्मेदारीयों का एहसास कराया क्योंकि भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी के लिए नीव के पत्थर की तरह काम करता है.जिसके ऊपर पूरी पार्टी खड़ी है।

दीप्ती रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीजी द्वारा चलाई गई विभिन्न विकास योजनाओं से अवगत कराया और उनके क्रियान्वयन के लिए आम जनता तक उन योजनाओं को पहुंचाने के लिए सभी को प्रेरित किया।

बैठक में मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगीजी, सत्यराज सिंह नेगीजी, ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरीजी, मण्डल पदाधिकारीगण एवं बूथ के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button